Popup Image
Advertisement

3 साल बाद पलक और इब्राहिम का ब्रेकअप? किसने तोड़ा रिश्ता?

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के रिश्ते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। हालांकि, पलक और इब्राहिम ने अब तक अपने ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में दोनों के अलग होने की खबरों पर अभी सिर्फ रिपोर्ट्स के आधार पर ही चर्चा हो रही है।

Advertisement

3 साल की डेटिंग के बाद अलग हुए पलक और इब्राहिम?

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान लंबे समय से अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे हैं। दोनों को कई बार पार्टियों और दूसरी जगहों पर साथ देखा गया था। हालांकि, उन्होंने कभी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। अब हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों ने करीब तीन साल की डेटिंग के बाद अपनी राहें अलग कर ली हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस के बीच ब्रेकअप को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

Advertisement

पलक और इब्राहिम

किसने किया ब्रेकअप? सामने आई ये जानकारी

Advertisement

पलक और इब्राहिम के अलग होने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, रिश्ता खत्म करने की पहल इब्राहिम अली खान की तरफ से की गई थी। बताया जा रहा है कि इब्राहिम ने ही इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। हालांकि, इस बारे में दोनों की ओर से कोई बयान नहीं आया है। खास बात यह है कि ब्रेकअप की खबरों के बीच दोनों अब भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं।

रणथंभौर में साथ नजर आए थे पलक और इब्राहिम

पलक और इब्राहिम के अलग होने की खबर ऐसे समय आई है, जब कुछ दिन पहले ही दोनों राजस्थान के रणथंभौर में साथ नजर आए थे। यहां दोनों ने टाइगर सफारी का आनंद लिया था। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए थे। रणथंभौर में साथ दिखाई देने के बाद अब उनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। हालांकि, दोनों के रिश्ते की मौजूदा स्थिति पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पलक और इब्राहिम

करण जौहर के शो में नजर आ सकते हैं इब्राहिम अली खान

इब्राहिम अली खान इन दिनों एक और वजह से चर्चा में हैं। खबरें हैं कि वह करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण 9’ में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगर इब्राहिम इस शो का हिस्सा बनते हैं, तो फैंस को उनकी पर्सनल लाइफ और फिल्मी सफर से जुड़ी कई बातें जानने का मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़े: अन्नू कपूर के ‘दूधिया बदन’ वाले कमेंट पर तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़े: रणबीर कपूर का फोन नंबर हुआ लीक? ‘रामायण’ इवेंट का वीडियो वायरल

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें