Popup Image

सेंसेक्स 2050 अंक उछला, 84,500 पार

नवंबर में दूसरी बार एक दिन में इतनी तेजी, सस्ता तेल, रिकॉर्ड विदेशी निवेश वजह

Advertisement

मुंबई, एजेंसी। शेयर बाजार में आज तेजी है। सेंसेक्स करीब 2050 अंक चढ़कर 84,500 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी में भी 600 अंक की तेजी है, यह 25,950 के स्तर पर है।

सेंसेक्स पिछली बार 5 नवंबर को एक कारोबारी दिन में 2,000 अंक से ज्यादा चढ़ा था। इससे पहले 3 फरवरी 2026 को सेंसेक्स 2,072.67 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। उस दिन कारोबार के दौरान यह 4,205 अंक तक उछला था। आज आईटी और प्राइवेट बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में करीब 3.5 प्रतिशत तक की तेजी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.42 प्रतिशत गिरकर 90.12 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल विदेश से खरीदता है, इसलिए तेल सस्ता होने से देश का खर्च और महंगाई कम होने की उम्मीद बढ़ी है।

Advertisement

विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड खरीदारी

विदेशी निवेशकों ने पिछले सेशन में 5,673 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जिससे नवंबर में अब तक कुल निवेश 1.22 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय बाजार की मजबूत स्थिति को देखते हुए विदेशी फंडों ने खरीदारी तेज कर दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें