MG Comet EV की कीमतों में बदलाव, कुछ मॉडल हुए महंगे तो कुछ सस्ते

MG Motor ने अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV की कीमतों में फिर बदलाव किया है। कंपनी ने कुछ वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है, जबकि BaaS (Battery as a Service) प्लान के तहत कुछ टॉप वेरिएंट अब पहले से 10,000 रुपये सस्ते हो गए हैं।
इस साल MG Comet EV की कीमतों में यह दूसरी बार बदलाव हुआ है। इससे पहले भी कंपनी कुछ वेरिएंट की कीमतों में 17,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर चुकी है। नई कीमतों के बाद कार खरीदने वाले ग्राहकों को अब वेरिएंट और बैटरी प्लान के हिसाब से अलग-अलग कीमत चुकानी होगी।

MG Comet EV में मिलते हैं 4 सीट और कई फीचर्स
MG Comet EV एक छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक है, जिसमें 4 लोगों के बैठने की सुविधा मिलती है। कार के अंदर 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें एक इन्फोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए इस्तेमाल होती है। इसके अलावा कार में इलेक्ट्रिक ORVMs, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग, मैनुअल AC, पावर विंडो, 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, रिवर्स कैमरा और मैनुअल IRVM जैसे फीचर्स मिलते हैं।

2027 में आ सकती है MG Windsor EV की फेसलिफ्ट
MG Motor India अगले साल यानी 2027 में Windsor EV का फेसलिफ्ट मॉडल पेश कर सकती है। नए मॉडल में 61kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलने की संभावना है, जिससे कार की ड्राइविंग रेंज बढ़ सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फेसलिफ्ट मॉडल की बैटरी और रेंज को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
फिलहाल MG Windsor EV में 38kWh और 52.9kWh के बैटरी विकल्प मिलते हैं। इसकी ARAI-सर्टिफाइड रेंज 449 किलोमीटर तक है। फेसलिफ्ट मॉडल में बैटरी के अलावा एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी नए फीचर्स भी शामिल कर सकती है।
यह भी पढ़े: दिसंबर में लॉन्च होंगी नई कारें और बाइक्स, देखें पूरी लिस्ट









