Popup Image

Google Play Awards: इन ऐप्स और गेम्स ने मारी बाजी

स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए Google ने इस साल के बेस्ट ऐप्स और गेम्स की लिस्ट जारी कर दी है। Google Play Best of 2026 में कई ऐसे ऐप्स और गेम्स को जगह मिली है, जो अपने खास फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए जाने जाते हैं। इस बार वीडियो एडिटिंग, AI टूल्स, एंटरटेनमेंट और गेमिंग से जुड़े कई ऐप्स ने अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड जीते हैं।

Advertisement

इस साल Adobe Premiere को भारत का बेस्ट ऐप चुना गया है, जबकि गेमिंग कैटेगरी में Arknights: Endfield ने बाजी मारी है। खास बात यह है कि भारतीय गेम ScarFall 2.0 को भी Best Made in India का अवॉर्ड मिला है। आइए जानते हैं Google Play Awards 2026 के सभी विजेताओं की पूरी लिस्ट।

Google Play Best Apps 2026: Adobe Premiere बना नंबर-1 ऐप

Advertisement

Google ने Adobe Premiere को 2026 का Best App चुना है। इस ऐप के जरिए मोबाइल पर ही वीडियो एडिटिंग की जा सकती है। इसमें मल्टीट्रैक एडिटिंग, वीडियो को बारीकी से एडिट करने और आवाज को बेहतर बनाने जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, डिजिटल आर्ट और ड्राइंग पसंद करने वालों के लिए ibis Paint X को Best for Creative Expression का अवॉर्ड दिया गया है। इस ऐप में यूजर्स इलस्ट्रेशन और एनिमेशन तैयार कर सकते हैं। AI आधारित ऐप Wispr Flow को Best Innovative App चुना गया है। इसकी मदद से यूजर्स बोलकर अपना टेक्स्ट लिखवा सकते हैं। यह ऐप हिंदी और हिंग्लिश समेत कई भाषाओं को सपोर्ट करता है।

क्या Adobe Premiere Pro Free है? सच जानिए (2026)

Advertisement

Google Play Best Apps 2026 की पूरी विनर लिस्ट

इस साल Google ने अलग-अलग जरूरतों और यूजर एक्सपीरियंस के आधार पर ऐप्स को चुना है। जानिए किस ऐप को कौन सा अवॉर्ड मिला।

कैटेगरी विजेता ऐप
Best App of 2026 Adobe Premiere
Best for Creative Expression ibis Paint X
Best Innovative App Wispr Flow
Best Productivity Partner Pronto
Best Under The Radar Baby Development & Milestones
Best for Skill Building Zolio: Daily Journal & Diary
Best for Entertainment Pocket FM
Best for Sports Fans FanCode
Best Cross-device App Strava
Best for Watches Pocket Casts

इनमें Pronto ऐप के जरिए घर से जुड़ी जरूरी सेवाएं बुक की जा सकती हैं। Baby Development & Milestones बच्चों के विकास से जुड़े अलग-अलग पड़ावों को ट्रैक करने में मदद करता है। वहीं Zolio: Daily Journal & Diary में यूजर्स अपनी रोजमर्रा की बातें और विचार लिख सकते हैं। एंटरटेनमेंट कैटेगरी में Pocket FM को चुना गया है, जबकि खेलों से जुड़ी जानकारी और कंटेंट के लिए FanCode को अवॉर्ड मिला है। Strava को अलग-अलग डिवाइस पर फिटनेस एक्टिविटी ट्रैक करने और Pocket Casts को स्मार्टवॉच पर पॉडकास्ट सुनने की सुविधा के लिए सम्मानित किया गया है।

Google Play Best Games 2026: Arknights: Endfield ने जीते दो अवॉर्ड

गेमिंग की दुनिया में भी इस साल कई गेम्स ने अपनी अलग पहचान बनाई है। Arknights: Endfield को Best Game के साथ Best Story का अवॉर्ड भी मिला है। यह गेम Talos-II नाम की काल्पनिक दुनिया पर आधारित है, जहां खिलाड़ी नए इलाकों की खोज करने के साथ संसाधन जुटाने और औद्योगिक विकास से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। वहीं, Monument Valley 3 को Best Indie Game चुना गया है। इस गेम में पहेलियों और अलग-अलग तरह की बनावट वाले आर्किटेक्चर के जरिए खिलाड़ियों को चुनौती दी जाती है।

Google Play Best Games 2026 की पूरी विनर लिस्ट

कैटेगरी विजेता गेम
Best Game Arknights: Endfield
Best Story Arknights: Endfield
Best Indie Monument Valley 3
Best Made in India ScarFall 2.0
Best Multiplayer Pokémon Champions
Best Pick Up and Play Astro Arena: 3vs3 MOBA
Best Ongoing eFootball
Best Cross-device Game Deep Rock Galactic: Survivor

भारतीय गेम ScarFall 2.0 को मिला खास सम्मान

इस साल भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री के लिए भी अच्छी खबर है। ScarFall 2.0 को Best Made in India गेम का अवॉर्ड मिला है। यह एक बैटल रॉयल गेम है, जिसमें मुंबई की शहरी जगहों और लोकल ट्रेनों जैसे भारतीय माहौल से जुड़े एलिमेंट देखने को मिलते हैं। इसके अलावा Pokémon Champions को Best Multiplayer गेम चुना गया है। इसमें खिलाड़ी अलग-अलग तरह के Pokémon बैटल खेल सकते हैं। Astro Arena: 3vs3 MOBA को Best Pick Up and Play का खिताब मिला है। इसमें टीमों के बीच पांच मिनट के छोटे मुकाबले होते हैं।

फुटबॉल पसंद करने वालों के लिए eFootball को Best Ongoing Game का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं Deep Rock Galactic: Survivor को Android और Windows पर खेलने की सुविधा के कारण Best Cross-device Game चुना गया है। कुल मिलाकर Google Play Best of 2026 की लिस्ट में इस बार AI, वीडियो एडिटिंग, एंटरटेनमेंट और गेमिंग से जुड़े कई विकल्प शामिल हैं। भारतीय ऐप और गेम को मिली पहचान भी इस साल की लिस्ट को खास बनाती है।

यह भी पढ़े: Creta या Duster, टक्कर में कौन देगी ज्यादा सुरक्षा?

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें