Popup Image

BPSC AEDO भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

Advertisement

आयोग ने 26 नवंबर 2026 को नया भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इसके साथ ही पहले जारी विज्ञापन संख्या 87/2025 को निरस्त कर दिया गया है। अब इस भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 16/2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

Advertisement

BPSC AEDO भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

Advertisement

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार अलग-अलग रखी गई है।

  • अनारक्षित पुरुष: 37 वर्ष
  • अनारक्षित महिला: 40 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 40 वर्ष
  • एससी और एसटी: 42 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। आवेदन के दौरान निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ बैंक चार्ज भी लागू हो सकता है। जिन उम्मीदवारों का आधार नंबर वेरिफाइड नहीं होगा, उन्हें 200 रुपये अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा।

BPSC AEDO चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

BPSC AEDO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी।

लिखित परीक्षा में कुल 3 पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा और इसके लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

पेपर अंक समय
जनरल लैंग्वेज (हिंदी और अंग्रेजी) 100 2 घंटे
जनरल स्टडीज 100 2 घंटे
जनरल एप्टीट्यूड 100 2 घंटे

जनरल लैंग्वेज के पेपर में सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी शामिल होगी। इस पेपर में क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवारों को दोनों भाषाओं में अलग-अलग कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा।

BPSC

महत्वपूर्ण तारीखें

  • नया भर्ती विज्ञापन जारी: 26 नवंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 दिसंबर 2026
  • फीस भुगतान की अंतिम तारीख: 30 दिसंबर 2026
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख: 31 दिसंबर 2026

BPSC AEDO भर्ती 2026 के तहत बिहार के शिक्षा विभाग में 935 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी और निर्देश जरूर पढ़ें।

यह भी पढ़े: UPPSC APO प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट क्यों हुआ रद्द?

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें