Popup Image

एलिवेटेड कॉरिडोर की मार्किंग पर भड़के रहवासी, बोले- 2016 में भी जमीन दी, अब मकान-दुकान नहीं देंगे

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। २०१६ के सिंहस्थ में अपनी जमीन दी। अब फिर मकान-दुकान पर निशान लगा रहे हैं। अबकी बार पूरी की पूरी जगह ले रहे हैं। देवासगेट पर लोगों की मकान-दुकान बचाने के लिए ब्रिज की चौड़ाई २४ से घटाकर १९.८ मीटर कर दीहै। इंदौरगेट से गदापुलिया तक आखिर चौड़ाई 24 मीटर क्यों रखी जा रही है? हम अपनी जमीन नहीं देंगे। अगर जमीन चाहिए तो हमें मार डालिए।

Advertisement

यह कहना है इंदौरगेट से गदापुलिया के बीच रहने वालों का। दरअसल, एलिवेटेड कॉरिडोर के तहत इन लोगों के मकान-दुकान पर निशान लगाए गए हैं। कॉरिडोर का मुख्या पार्ट होने से यहां एलिवेटेड की चौड़ाई २४ मीटर तक रहनी है।

ऐसे में शुक्रवार को जब नगरनिगम और पीडब्ल्यूडी की अफसर भवनों पर निशान लगाने पहुंचे तो रहवासी उनके सामने तनकर खड़े हो गए। एलिवेटेड कॉरिडोर स्थल का सुबह ही वरिष्ठ अफसरों ने मुआयना किया था और मार्किंग का कहा था। उनके निर्देश के परिपालन में ही दोपहर में देवास गेट से गदा पुलिया तक नगर निगम, पीडब्ल्यूडी की टीम पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में नपती कर भवनों पर निशान लगाने पहुंची थी। इससे ही रहवासी नाराज थे।

Advertisement

किसी का भवन दस फीट जा रहा था तो किसी का 40 । चिंतित लोगों का कहना था कि वे 2016 के सिंहस्थ के दौरान भी रोड बनाने के लिए अपनी जमीन दे चुके हैं, अब दोबारा बेघर होने की नौबत आ रही है। भवनों पर इस बार और ज्यादा दूरी तक निशान लगाए जा रहे हैं। इंदौर गेट से आगे की और होटलों को बचाने के लिए ब्रिज की चौड़ाई यदि कम की गई है तो हमारे मकानों को बचाने के लिए भी चौड़ाई कम होनी चाहिए।

हमारे मकानों को भी राहत दी जाए

Advertisement

हमें ब्रिज निर्माण से दिक्कत नहीं है, दिक्कत मास्टर प्लान से हटकर काम करने की है। जिस तरह देवासगेट के व्यापारियों के निर्माण को बचाने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर की चौड़ाई कम की गई है, उसी तरह गदापुलिया-इंदौरगेट के भवन मालिकों को भी रियायत दी जानी चाहिए। हम लोग दो बार अपनी जगह दे चुके हैं। हम अपनी जगह नहीं छोड़ पाएंगे। अगर जगह लेनी है तो पहले हमें मारना होगा या शहर बदर करना होगा। उसके बाद चाहे तो खूब निर्माण करेंं। विवेक ठाकुर,स्थानीय रहवासी

एक समान निर्माण हो

कॉरिडोर का निर्माण एक समान होना चाहिए। अंकपात क्षेत्र में कम जगह ले रहे हैं, जबकि गदापुलिया तक 40 फीट भूमि ली जा रही है। 100 से ज्यादा लोग प्रभावित हो रहे हैं। हम 2016 में भी जमीन दे चुके हैं। सबके साथ एक समान व्यवहार होना चाहिए। हमारा मकान 70 साल पुराना है। हमारी मांग है कि ऐसा ब्रिज निकाला जाना चाहिए कि किसी को दिक्कत नहीं हो। सुरेशचंद्र, स्थानीय रहवासी

अलायमेंट अनुसार मार्किंग

हम एलिवेटेड कॉरिडोर के अलायमेंट अनुसार वर्किंग कर रहे हैं। बाकायदा सर्वे कर यह काम किया जा रहा है। अगर आपत्तियां आती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-प्रमोद मालवीय, इंजीनियर, नगर निगम सिंहस्थ सेल

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें