महाकाल मंदिर में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिसकर्मी तैनात करने पड़े

छुट्टियों का असर पहले दिन से ही दिखा, होटलें फुल, ओंकारेश्वर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। चार दिन के लंबे वीकेंड का असर पहले दिन 15 अगस्त से ही दिखने लगा। दोपहर तक करीब २ लाख से अधिक बाहरी श्रद्धालु उज्जैन पहुंच चुके थे। महाकाल मंदिर में किस्टल के सुरक्षाकर्मी और होमगार्ड कम पड़ गए तो व्यवस्था बनाने के लिए पुलिसकर्मी तैनात करना पड़े।
सैर-सपाटे के शौकीन इन दिनों मौज-मस्ती और धार्मिक यात्रा पर निकल पड़े हैं। उज्जैन में 15 अगस्त शाम तक दूर-दूर के हजारों श्रद्धालु पहुंच चुके थे। श्रद्धालुओं का टै्रफिक बढऩे से शहर के सभी होटल-धर्मशाला, होम स्टे फुल थे। रात में कमरों के लिए लोग भटकते रहे।
इंदौर रोड पर भी जाम: श्रद्धालुओं के कारण इंदौर रोड पर भी 15 अगस्त की शाम से ही जाम के हालात थे। ओंकारेश्वर जाने वाले दर्शनार्थियों के कारण शनिवार जन्माष्टमी की सुबह से भी वाहनों की यहां लंबी कतार थी। ओंकारेश्वर मार्ग पर जाम के कारण सुबह टैक्सी चालक औंकारेश्वर जाने के लिए तैयार नहीं थे।
महाकाल मंदिर में 15 अगस्त की शाम से ही भक्तों का सैलाब
15 अगस्त की शाम महाकाल मंदिर में तेजी से दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ी। बाहरी दर्शनार्थियों का दबाव के कारण सुरक्षा गार्डों के हाथों से व्यवस्था फिसलती देख सभी एंट्री गेट और प्रमुख पाइंट पर पुलिस जवान तैनात किए गए। पुलिस और मंदिर के अधिकारी भी मैदान में डटे रहे। शनिवार को भी सुबह से ही मंदिर में जबरदस्त भीड़ है। आम दर्शनार्थियों को कार्तिक व गणेश मंडप से अलग-अलग दर्शन कराए जा रहे हैं।
महाकाल भगवान को मोर पंख अर्पित
जन्माष्टमी की सुबह भस्मार्ती में भगवान महाकाल को मोरपंख व वैष्णव तिलक अर्पित किया गया।
महाराष्ट्रीयन समाज का आखिरी सावन सोमवार इसलिए भी भीड़ अधिक
महाराष्ट्रीयन समाज का सावन अभी जारी है और 18 अगस्त को उनका आखिरी सावन सोमवार है। जिसका धर्मलाभ उठाने के लिए महाराष्ट्र से काफी संख्या में दर्शनार्थी उज्जैन-औंकारेश्वर आए हैं।
टॉवर चौक से हटाया निगम ने अतिक्रमण
जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए शनिवार सुबह को टॉवर चौक से नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया। यहां सडक़ों पर बैठकर व्यापार करने वाले व्यापारियों को नगर निगम ने सख्ती से हटाया।









