Advertisement

19 सितंबर को उज्जैन में होगा बड़े संतों का जमावड़ा

समन्वय परिवार के संस्थापक सत्यमित्रानंद जी गिरी का 94 वां प्रकटोत्सव धूमधाम से मनेगा

Advertisement

उज्जैन। समन्वय परिवार के संस्थापक, ख्यात विचारक और सनातन को एक नई दिशा देने वाले साधक सत्यमित्रानंदगिरी के 94 वें प्रकटोत्सव पर 19 सितंबर को उज्जैन में बड़े संत एकत्र होंगे। एक दिनी आयोजन में समन्वय परिवार के भी हजारों लोग शामिल होंगे।कार्यक्रम इंदौर रोड स्थित होटल अंजुश्री में होगा। दरअसल, समन्वय परिवार अपने संस्थापक को हर साल अलग ही तरह से याद करता है। इस बार भी कार्यक्रम को अनूठा बनाने की कोशिश की गई है।

समन्वय परिवार उज्जैन के अध्यक्ष टीआर थापक ने बताया कि कार्यक्रम में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी, अखिलेशानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी , साध्वी पंछी देवी (प्रज्ञा भारती) शिरकत करेंगे। समन्वय सेवा ट्रस्ट के महासचिव आईडी शास्त्री भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। आयोजक कीर्ति सुरेश मोढ़, शुभम मोढ़, इंदिरा सुरेश विजयवर्गीय, सरला सुराना और प्रभु प्रेमी संघ के अध्यक्ष अजय पांडेय ने कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है। ।

Advertisement
समय कार्यक्रम
सुबह 10:30 दीपारंभ एवं स्वस्ति वाचन
सुबह 10:40 पूज्य संतों एवं अतिथियों का सम्मान
सुबह 11:15 – दोपहर 12:15 संतों के आशीर्वचन
दोपहर 1:00 ब्रह्मलीन सत्यमित्रानंदगिरी का पादुका पूजन
दोपहर 1:30 आभार एवं भोजन प्रसादी

 

महाकाल वाणिज्य केंद्र में कल से भागवत

Advertisement

उज्जैन। महाकाल वाणिज्य केंद्र के कारगिल पार्क में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। यह 8 सितंबर तक चलेगी। संत सुरेशानंद महाराज शाम 3 से 6 बजे तक कथा सुनाएंगे। बुधवार को कलश यात्रा से शुरुआत होगी। सी सेक्टर के कारगिल पार्क से सुबह 11 बजे कलशयात्रा शुरू होगी। यात्रा के लिए नारंगी साड़ी ड्रेसकोड रखा गया है। महिला मंडल की विद्या पाठक, संगीता खलाटे, लता पालीवाल, रूचि कौशल, मनोजसिंह सोमवंशी और अल्पा राजपूत ने कथा का श्रवण करने की अपील की है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें