Advertisement

एक ऐसा मंदिर भी जहां 21 परमवीर जवानों की मूर्तियां, देवताओं की तरह आरती-पूजन

उज्जैन। धार्मिक शहर में एक ऐसा भी मंदिर जहां वीर जवानों की प्रतिमाएं विराजित हैं। इनका देवताओं की तरह पूजन और दोनों वक्त आरती होती है। यहां परमवीर चक्र प्राप्त 21 सैनिकों की प्रतिमा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उनकी जीवन कथा भी प्रदर्शित की गई हैं। नृसिंह घाट के पास स्थित इस मंदिर को रिटायर्ड जज दानसिंह चौधरी ने अपने खर्च से बनाया है। जिसे भारत सेवक मंदिर नाम दिया गया है। यहां खेल, कला, शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, देशभक्तों, स्वतंत्रता सेनानियों आदि की जीवन गाथा भी देखने को मिलती है।

मंदिर में सबसे पहले 21 परमवीर चक्र प्राप्त सैनिकों की प्रतिमाएं लगाई गई। मंदिर की देखभाल उनके परिवार के सदस्य संजय कुमार चौधरी, सुनीता चौधरी, डॉ. रजनी चौधरी, डॉ. अनुराधा चौधरी, ज्योति चौधरी और प्रवीण चौधरी करते हैं।

Advertisement

देश सेवा के प्रतीक 21 परमवीर चक्र विजेता

सोमनाथ शर्मा प्रमुख, जदुनाथ सिंह नायक, राम राघोबा राणे द्वितीय प्रतिनिधि, पीरू सिंह कंपनी हवलदार, करम सिंह लांस नायक, गुरबचन सिंह सलारिया कप्तान, धन सिंह थापा प्रमुख, जोगिंदर सिंह सूबेदार , शैतान सिंह प्रमुख, अब्दुल हमीद कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार, अर्देशिर तारापोरे लेफ्टेनंट कर्नल, अल्बर्ट एक्का लांस नायक, निर्मल जीत सिंह सेखों फ्लाइंग ऑफिसर, अरुण खेत्रपाल द्वितीय प्रतिनिधि, होशियार सिंह दहिया प्रमुख ग्रेनेडियर्स, बाना सिंह नायब सूबेदार, रामास्वामी परमेश्वरन प्रमुख, मनोज कुमार पांडे लेफ्टिनेंट, योगेंद्र सिंह यादव ग्रेनेडियर, संजय कुमार राइफल, विक्रम बत्रा कप्तान।

Advertisement

Related Articles

Write a review