Advertisement

अज्ञात कारणों के चलते खेत पर जाकर युवक ने खाया जहर, मौत

परिवार का सबसे बड़ा बेटा था, पिता का पहले ही हो चुका निधन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। माकड़ौन थाना क्षेत्र के ग्राम परसौली का रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार दोपहर खेत पर जाकर जहर खा लिया। पड़ोस में खेत पर काम रहे शख्स ने इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी जिसके बाद परिजन उसे तत्काल चरक अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का नाम कुलदीप पिता रामचंद्र मालवीय (25) निवासी ग्राम परसौली है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे वह खेत पर पहुंचा और जहर खा लिया। जब वह उल्टियां करने लगा तो पास ही में खेत पर काम कर रहे भोलाराम ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन खेत पर पहुंचे लेकिन तब तक वह बेसुध हो चुका था। उसे शाम करीब 5 बजे चरक अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

घर का सबसे बड़ा बेटा था
परिजनों ने बताया कुलदीप की शादी नहीं हुई थी। वह परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और मजदूरी करता था। मां के अलावा उसके तीन छोटे भाई हैं। पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी उसके ही कंधों पर थी। वह ऐसा जानलेवा कदम उठा लेगा, इसकी जरा भी उम्मीद नहीं थी। कुलदीप की मौत से परिजन सदमे में हैं। मामले में माकड़ौन पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

जहर खाने से मौत

Advertisement

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते महिला ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका का नाम ममता पति राहुल सूर्यवंशी (२०) निवासी रतनपुरा, झालावाड़ है। परिजनों ने बताया कि उसका मायका ग्राम कंकडेल (बड़ौद) है। इसी साल अप्रैल में उसकी शादी हुई थी। मंगलवार को पति राहुल सूर्यवंशी के पास सास का फोन आया कि ममता अजीब हरकतें कर रही है। पति पहुंचा तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सौंप दिया। रिश्तेदारों ने बताया कि उसके ऊपर हवा का चक्कर था, इसी के चलते उसने जहर खा लिया।

Related Articles

Write a review