Advertisement

सिंहस्थ 2028 में लगभग 30 हजार होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात किए जाएंगे

1800 स्थाई एवं अस्थाई टॉवर्स की आवश्यकता होगी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

हॉटलाइन और लीज लाइन की भी व्यवस्था की जाएगी

आयुर्वेद विभाग कैंप कहां-कहां लगाएगा, योजना बनाए

Advertisement

होमगार्ड और वालेंटियर की ट्रेनिंग होगी

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर अभी से सभी तैयारियां शुरू कर दें। मौके पर किसी प्रकार की समस्या से दो-चार न होना पड़े। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने तैयारियों का जायजा लेना और अधिकारियों से प्रोजेक्ट मंगवाना शुरू कर दिए हैं।

Advertisement

सभी विभागों के अधिकारियों की मीटिंग ली जा रही है। विभागों ने अब जो किया है उसके अलावा यह जानकारी भी मांगी जा रही है कि पिछले सिंहस्थ में व्यवस्थाएं किस प्रकार संभाली गईं। कलेक्टर ने गुरुवार को आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के अंतर्गत होने वाले विभिन्न विकास कार्यों की विभाग वार समीक्षा बैठक की।

टेलीकम्युनिकेशन प्लान पर चर्चा – कलेक्टर श्री सिंह ने सर्वप्रथम सिंहस्थ 2028 में टेलीकम्युनिकेशन प्लान पर चर्चा के दौरान कहा कि इसके लिए सभी सर्विस प्रोवाइडर्स की बैठक आयोजित की जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि इसके लिए 1800 स्थाई एवं अस्थाई टॉवर्स की आवश्यकता होगी। कलेक्टर ने कहा कि इसके अलावा सिंहस्थ महापर्व के दौरान हॉटलाइन और लीज लाइन की भी व्यवस्था की जाए। सिंहस्थ के दौरान पीक लोड को मेंटेन करने के लिए जो भी संसाधनों की आवश्यकता है, इस पर विस्तृत कार्य योजना बनाई जाए। बैठक में बीएसएनल के अधिकारीगण मौजूद थे।

एम्बुलेंस या स्टॉफ की जरूरत है तो बताएं

कलेक्टर ने आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के अधिकारियों से चर्चा की। सिंहस्थ 2028 पर्व के मद्देनजर आयुर्वेद विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में आयुर्वेद विभाग के कैंप कहां-कहां लगेंगे इसके बारे में पूरी योजना बनाई जाए। इसके अतिरिक्त कौन-कौन सी आयुर्वेदिक दवाइयां का वितरण किया जाएगा इसके बारे में विस्तार से जानकारी तैयार की जाए। पिछली बार 2016 में सिंहस्थ में जो भी काम विभाग के द्वारा किए गए थे उसकी जानकारी प्रदान की जाए। साथ ही यदि उन्हें एंबुलेंस, स्टाफ अथवा अन्य संसाधनों की आवश्यकता है तो उसके बारे में भी अवगत कराया जाए।

इस बार सात लाख ओपीडी होगी

कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग की सिंहस्थ के दौरान प्रदाय की जाने वाली सेवाओं के बारे में समीक्षा की गई। बताया गया कि पिछले सिंहस्थ में 3 लाख 21000 ओपीडी बनाए गए थे, इस बार लगभग 7 लाख ओपीडी की आवश्यकता होगी।

प्रशिक्षण भवन प्रस्तावित है

कलेक्टर सिंह ने हाउसिंग बोर्ड के निर्माण कार्य और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की भी समीक्षा की। बताया गया कि सिंहस्थ के दौरान लगभग 30,000 होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात किए जाएंगे। इस हेतु होमगार्ड और वालंटियर की ट्रेनिंग करवाई जाएगी। इसके लिए हाउसिंग बोर्ड के द्वारा प्रशिक्षण भवन बनाया जाना प्रस्तावित है। कलेक्टर ने कहा कि इस प्रकार के ट्रेनिंग सेंटर और यदि कहीं बनाए गए हों तो उसके बारे में जानकारी दी जाए, साथ ही प्रशिक्षण भवन का निर्माण इस प्रकार किया जाए कि सिंहस्थ के बाद भी उसकी उपयोगिता बनी रहे।

नालों का हो दस्तावेजीकरण

कलेक्टर द्वारा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा की गई। बैठक में नालों के मीटिंग पॉइंट पर विचार विमर्श किया गया। कलेक्टर सिंह ने कहा कि शहर में छोटे और बड़े मिलाकर कितने नाले हैं, इसका दस्तावेजीकरण किया जाए।

Related Articles

Write a review