Advertisement

सल्फास खाने के बाद फोन पर मां से बोली बेटी- ‘मैं परेशान हो गई हूं’

इलाज के दौरान दम तोड़ा, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। पिपलिया सारंग की रहने वाली विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार को सल्फास खा लिया। उसे तत्काल चरक अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सल्फास खाने के बाद महिला ने गुजरात में मजदूरी करने गए पति और देवास के खातीखेड़ी में रहने वाले पिता को जानकारी दी। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

25 वर्षीय मृतका का नाम तनुबाई पति लखन परिहार निवासी पिपलिया सारंग है। उसने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे सल्फास खा लिया। जिस वक्त उसने सल्फास खाया घर पर दादी सास लच्छीबाई के अलावा कोई नहीं था। परिजनों ने बताया कि तनुबाई का पति लखन करीब 20-25 दिन पहले गुजरात में मजदूरी करने गया था।

Advertisement

तनुबाई ने पति लखन और अपने पिता दिनेश परमार निवासी खातीखेड़ी (देवास) को फोन पर सल्फास खाने की जानकारी दी। पिता दिनेश परमार ने बताया कि मां कांताबाई से फोन पर बात करते हुए तनु ने सिर्फ इतना ही कहा कि बहुत परेशान हो गई हूं। उसने सल्फास खाने का कारण नहीं बताया। हालत बिगडऩे पर ससुर बालू बहू तनुबाई को लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

सिसकते रहे पिता, बिलखती रही मां

Advertisement

अपनी बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता दिनेश परमार और मां कांताबाई के साथ रिश्तेदार चरक अस्पताल पहुंचे। जहां पिता सिसकते रहे तो मां बिलखती रही। रिश्तेदार उन्हें संभालते रहे। बेटी की मौत से परिवार सदमे में है और पूरी तरह टूट चुका है। इधर, पति लखन भी पत्नी की मौत से व्यथित था और उसकी आंखों से भी आंसू छलक रहे थे। मृतका के दो बच्चे हैं।

Related Articles

Write a review