Popup Image
Advertisement

सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी

सलमान खान के बाद, भारतीय अभिनेता शाहरुख खान को फैजान खान नामक एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। महाराष्ट्र के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। रायपुर के आरोपी ने अभिनेता से भारी फिरौती की मांग की है।

Advertisement

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें एक कॉल पर धमकी मिली है। मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया है। सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए रायपुर गई है।

बई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभिनेता शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। धारा 308(4), 351(3)(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Advertisement

हालांकि मुंबई पुलिस की ओर से उन रिपोर्टों की कोई पुष्टि नहीं की गई है कि कॉल छत्तीसगढ़ के रायपुर से की गई थी, रायपुर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस शाहरुख खान को धमकी देने के लिए फैयाज खान नाम के व्यक्ति को नोटिस दे रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें