हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा की कहा- आइए विश्राम के लिए चलते हैं

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। कंठाल चौराहा-छत्री चौक मार्ग चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे संकटमोचक हनुमान से विधिविधान से प्रतिमा शिफ्ट कर दी। प्रतिमा शिफ्ट करने से पहले पूजा-अर्चना की गई, हनुमान जी से विश्राम करने का अनुरोध किया और फिर जेसीबी की सहायता से प्रतिमा को ससम्मान उठाकर एक तरफ रख दिया गया।
Advertisement
करीब ७०० मीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण में कंठाल चौराहा से सतीगेट तक तीन धर्म स्थल आ रहे थे। इनमें से दो की शिफ्टिंग हो चुकी थी, संकटमोचक हनुमान जी की बची हुई थी।
प्रतिमा शिफ्टिंग के साथ ही चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। अब नाली बनने के बाद अन्य काम तेजी से होगा। ७ सितंबर को निकलने वाली बाबा महाकाल की राजसी सवारी से पहले नगरनिगम इस मार्ग को ठीक करना चाहता है और इस इलाके में काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।
Advertisement









