Popup Image
Advertisement

श्री महाकाल भक्त निवास के नाम पर फिर ठगी

नागपुर की आर्किटेक्ट से ठग लिए 16250 रुपए

Advertisement

ऑनलाइन भुगतान लेने के बाद फोन बंद

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। श्री महाकाल भक्त निवास के नाम पर एक बार फिर ठगी का दौर शुरू हो गया है। इस बार नागपुर की आर्किटेक्ट को शिकार बनाया गया है। उनसे 16250 रुपए का भुगतान ले लिया गया। आर्किटेक्ट ने नागपुर के सायबर सेल में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Advertisement

दरअसल, नागपुर के त्रिमूर्ति नगर की रहने वाली किरण केंगे पेशे से आर्किटेक्ट हैं। वह अपनी पुणे में रहने वाली दोस्त मिताली सिरभाजे, अभया और लखनऊ के गूंजन अग्रवाल के साथ उज्जैन दर्शन के लिए आना चाहती थीं। उन्होंने इसके लिए श्री महाकालेश्वर भक्त निवास ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करनी चाही तो उन्हें मोबाइल नंबर 8757653292 मिला। इस पर उन्होंने फोन लगाया तो पंकज महाराज नाम के व्यक्ति ने फोन रिसीव किया।

उसने किरण से उज्जैन आने के तारीख पूछी और रूम का रेंट बताया। इसके मुताबिक डबल बेड के दो रूम के तीन दिन बुकिंग की गई। इसका किराया 16500 रुपए बताया गया। किरण से पंकज महाराज ने पहले 8000 रुपए का भुगतान लिया, फिर 250 का और फिर 8000 का। यह भुगतान नितेश परमार के खाते में गया।

Advertisement

तीन बार में अलग-अलग पेमेंट लेने और भुगतान नितेश परमार के खाते में होने पर किरण को शंका हुई तो उन्होंने फोन रिकॉडिंग पर डालकर ऊपर दिए गए नंबर पर फिर से बात की। इस बार किरण ने नाम बदलकर बात की और 10 लोगों के साथ उज्जैन आने की बात की। इस बार भी फोन पंकज महाराज ने ही उठाया। उसने कहा कि यह ट्रस्ट का नंबर है और वह रिसेप्शन मैनेजर है। पंकज महाराज ने आईडी मांगी और क्यूआर कोड से भुगतान करने का हवाला दिया। किरण ने लैंडलाइन नंबर मांगा तो पंकज ने इंकार कर दिया। उसने कहा कि लैंडलाइन नंबर नहीं है।

नागपुर सायबर सेल में शिकायत

ठगी की आशंका होने पर किरण ने नागपुर सायबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल सेल ने मामला त्रिमूर्तिनगर के एरिए में आने वाले राणा प्रतापनगर थाने में ट्रांसफर किया है।श्री महाकाल भक्त निवास के नाम पर ठगी नई बात नहीं: माधव सेवा न्यास के नाम पर ठगी का यह मामला नया नहीं है। इससे पहले भी भक्त निवास पर ठगी की वारदातें होती रही हैं। दरअसल श्री महाकालेश्वर मंदिर के एकदम नजदीक बने भक्त निवास में हर कोई ठहरना चाहता है, ठग इसका फायदा उठाकर वेबसाइट बना लेते हैं और फर्जी बुकिंग कर लेते हैं। ठगी के ऐसे कई मामले पहले भी पकड़े जा चुके हैं।

हमारी कोई वेबसाइट नही सीधे फोन नंबर से बुकिंग

महाकाल भक्त निवास की कोई वेबसाइट नहीं है। रोज १० से १५ फर्जी वेबसाइट की शिकायत आती है। एफआईआर भी दर्ज करवाते हैं। भक्त निवास में रूम फोन से या सीधे बुक किए जा सकते हैं। हमारे नंबर 8435303740 और 8878846675 हैं। इन नंबरों पर कॉल कर रूम की बुकिंग की जा सकती है। सुमित बुआ, प्रबंधक, महाकाल भक्त निवास

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें