Advertisement

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया एलान

भारतीय क्रिकेटर अजिंक्‍य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास का एलान कर दिया है। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

इस दौरान वह काफी भावुक भी हो गए। उनका गला भर आया और वह रुआंसा थे। भारी आवाज में रहाणे ने बीसीसीआई, साथी क्रिकेटर, वाइफ और फैंस का शुक्रिया अदा किया।

वीडियो के साथ कैप्‍शन में रहाणे ने लिखा, ‘कैप 278 अब विदा ले रहा है। इतने सालों तक मिले प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। हमेशा आभारी रहूंगा।’ रहाणे ने 31 अगस्‍त 2011 को इंग्‍लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल (T20I) डेब्‍यू किया था।

Advertisement

रहाणे की कप्तानी बनी यादगार

रहाणे के करियर का सबसे सुनहरा अध्याय 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लिखा गया। एडिलेड टेस्ट में भारत के 36 रन पर ऑलआउट होने और विराट कोहली के लौटने के बाद रहाणे ने कप्तानी संभाली।

Advertisement

मेलबर्न में शतक लगाकर उन्होंने भारत को जीत दिलाई और सीरीज 1-1 से बराबर की।रहाणे की कप्तानी में भारत ने गाबा में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज हराई और उसका 32 साल पुराना अजेय रिकॉर्ड तोड़ा।

6 टेस्ट में कप्तानी की और 4 जीते

रहाणे ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी की। टेस्ट क्रिकेट में रहाणे ने 6 मैचों में भारत की कप्तानी की। इनमें टीम ने 4 मुकाबले जीते, जबकि 2 टेस्ट ड्रॉ रहे।वनडे में उन्होंने 3 मैचों में टीम की कमान संभाली और भारत ने तीनों मुकाबले जीते। वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में रहाणे ने 2 मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारत को 1 जीत और 1 हार मिली।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें