Advertisement

अल्फा रिव्यू: जानें कैसी है आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म

यश राज फिल्म्स की मचअवेटेड स्पाई एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आलिया भट्ट, बॉबी देओल, अनिल कपूर और शारवरी वाघ स्टारर इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। ऋतिक रोशन के कैमियो और जबरदस्त हाइप के बावजूद यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।

 

Advertisement

फिल्म की कहानी

कहानी 1999 के कारगिल युद्ध से शुरू होती है, जहाँ अनिल कपूर और बॉबी देओल बचते हैं। बॉबी दुश्मनों के खात्मे के लिए ‘अल्फा’ नाम का खतरनाक इंजेक्शन बनाता है। अनिल अपनी बीमार पत्नी दीया मिर्जा को बचाने के लिए यह इंजेक्शन लगा देते हैं, जिससे फिल्म की तासीर पूरी तरह बदल जाती है।

कमजोर निर्देशन और कमियां

निर्देशक शिव रवैल ने स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में काफी कच्चापन दिखाया है। फिल्म में टाइमलाइन का तगड़ा झोल है और कहानी के मोर्चे पर कई ऐसी खामियां हैं जो खटकती हैं। ऋतिक रोशन का कैमियो भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाता और फिल्म कोई नयापन लाने में नाकाम रही है।

Advertisement

एक्टिंग का हाल

फिल्म में खलनायक के रूप में बॉबी देओल की एक्टिंग सबसे ज्यादा जमती है। मुख्य किरदार में आलिया भट्ट कुछ दृश्यों में अच्छी लगी हैं, लेकिन स्पाई यूनिवर्स के जरूरी स्वैग और एक्शन को नहीं पकड़ पाई हैं। वहीं शरवरी वाघ सीरियस नहीं दिखतीं और अनिल कपूर का एक्सप्रेशन पूरी फिल्म में एक जैसा रहता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें