Advertisement

नकली नोट छापने वाले गिरोह के एक और आरोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंदौर-उज्जैन के बीच चल रहे बड़े नकली नोट नेटवर्क के मामले में सात महीने से फरार चल रहे आरोपी सोनू टाटावत ने मंगलवार दोपहर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। चिमनगंज पुलिस ने आरोपियों को 5 दिनों की रिमांड पर लिया है।

 

Advertisement

इस गिरोह का भंडाफोड़ पिछले साल दिसंबर में हुआ था, जिसमें दो आरोपियों से 17.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए थे। दिसंबर के पहले सप्ताह में पुलिस ने राज रॉयल कॉलोनी और पांड्याखेड़ी रेलवे ब्रिज के पास घेराबंदी की थी। वहां नकली नोटों की डिलीवरी देने आए हिमांशु उर्फ चीनू (निवासी गऊघाट कॉलोनी) और दीपेश चौहान (निवासी शिवगंगा सिटी) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। तलाशी में उनके पास से 500-500 के करीब 17.50 लाख रुपये के नकली नोट मिले थे।

पूछताछ में खुले थे नाम, सरगना अब भी फरार
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में उज्जैन के सोनू टाटावत और मुख्य सरगना भोपाल निवासी राजेश बरबटे के नाम बताए थे। पुलिस पिछले 7 महीनों से दोनों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को जैसे ही सोनू टाटावत के कोर्ट में सरेंडर करने की खबर मिली, एसआई सुरेंद्र मंडलोई तुरंत टीम के साथ कोर्ट पहुंचे और आरोपी को रिमांड पर ले लिया।

Advertisement

7 महीने से फरार सोनू टाटावत पुलिस रिमांड पर इंदौर के फ्लैट में छपते थे 500 के जाली नोट

इंदौर के पॉश इलाके में छापते थे नकली नोट

Advertisement

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपी इंदौर में अरविंदो अस्पताल के सामने स्थित श्री गंगा विहार कॉलोनी के एक फ्लैट में नकली नोट छापने का सेटअप चला रहे थे। पुलिस ने जब वहां दबिश दी थी, तो फ्लैट से हाई-टेक प्रिंटिंग मशीन, हाई-सिक्योरिटी प्रिंट पेपर, नोट चमकाने का केमिकल और भारी मात्रा में आधे छपे हुए नोट बरामद हुए थे। आरोपी हिमांशु पहले भी नकली नोट के केस में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर आते ही वह फिर से इसी धंधे में लग गया था।

अब सरगना की तलाश की जा रही
टीआई विवेक कनोडिय़ा ने बताया कि रिमांड के दौरान सोनू टाटावत से मुख्य सरगना राजेश बरबटे के ठिकानों के बारे में पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरफ्तारी से पहले इस गिरोह ने इंदौर, उज्जैन और आसपास के किन-किन बाजारों में कितने लाख के नकली नोट खपा दिए हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें