Advertisement

घर के बाहर बैठी महिला के साथ मारपीट

 अस्पताल में उपचाररत

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:कुछ लोगों ने घर के बाहर बैठी महिला के साथ मारपीट की। इस मामले में महिला ने चिमनगंज थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हीरामिल की चाल के समीप छोटी मायापुरी निवासी 20 वर्षीय महिला के साथ यहीं पर रहने वाले कृष्णा नामक युवक ने एक वर्ष पहले छेड़छाड़ की थी।

इसकी रिपोर्ट महिला द्वारा थाने में दर्ज करवाई गई। इसके बाद महिला को आरोपी द्वारा धमकी दी गई। इस पर महिला द्वारा फिर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

Advertisement

शुक्रवार की रात 9:30 बजे के लगभग महिला दूध लेने के बाद अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान कृष्णा, तीन महिला एवं 5 पुरुषों के साथ वहां पहुंचा और सभी ने महिला के साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी डंडा लेकर आए थे और एक चाकू लिए हुए था। हमले में घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें