Advertisement

जेल में बंद तीन कैदियों के पास मिला मोबाइल, नाली में छिपाकर रखा था

15  दिनों से मिल रही थी सूचना सर्चिंग की तो पकड़ में आए

 

Advertisement

उज्जैन। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में मंगलवार को सर्चिंग के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब मोबाइल सहित तंबाकू की पुडिय़ा और 7 हजार रुपए मिले। जेल में सजा काट रहे तीन कैदियों ने मोबाइल को नाली में छिपाकर रखा था, जबकि रुपए जेल परिसर स्थित मंदिर के पास से बरामद हुए।

दरअसल, पिछले 15 दिनों से जेल के अंदर मोबाइल उपयोग की सूचना मिल रही थी। इस पर निगरानी बढ़ाई गई। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मंगलवार को जेल अधीक्षक मनोज साहू के निर्देश पर सर्चिंग अभियान चलाया गया जिसके तहत गोदाम क्षेत्र में तलाशी ली गई जहां नाली को ढंकने के लिए लगे पटिए के नीचे पॉलीथिन में पैक मोबाइल मिला।

Advertisement

जांच में सामने आया है कि कैदी कुंदन,अन्य कैदी सुखविंदर और तुषार खत्री तक मोबाइल पहुंचाता था। कई बार मोबाइल बैरक तक भी ले जाया गया। अब तीनों कैदियों के खिलाफ जेल मैन्युअल के तहत विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसमें उनकी एक साल की पैरोल रोकी जा सकती है और उन्हें अन्य हाई सिक्योरिटी जेल में ट्रांसफर भी किया जा सकता है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही एक जेल प्रहरी को तंबाकू ले जाते पकड़ा था। इसके बाद जेल प्रशासन अलर्ट था।

इनका कहना : नाली से तलाशी में मोबाइल, ७ हजार रुपए और तंबाकू की पुडिय़ा मिली है। पिछले 15 दिनों से हमें सूचना मिल रही थी जिसके बाद मंगलवार को जांच में यह सामान मिला। अब विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
– मनोज साहू
अधीक्षक, केंद्रीय जेल भैरवगढ़

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें