Advertisement

नीलगाय सामने आने से बारातियों की कार पलटी, बच्चे की मौत, तीन घायल

उज्जैन। मंगलवार की रात नागदा के पास अचानक नीलगाय सामने आने से कार पलटी खा गई जिसमें एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं। ये लोग एक बारात में गए थे और शादी के बाद घर लौट रहे थे।

Advertisement

घटना नागदा के पास बल्ला मोड़ गांव के नजदीक हुई है। बोरखेड़ा पिपलिया से मंगलवार को एक बारात उन्हेल के पास सुरजाखेड़ी गई थी। रात करीब 12.20 बजे शादी के बाद लौटते वक्त बारात की कार सामने बल्ला मोड़ के पास अचानक नीलगाय गई। कार को तेजी से नियंत्रित करने के प्रयास मेें कार पलट गई।

आसपास खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बारात के अन्य लोगों को घटना की सूचना दी। सभी के पहुंचने पर कार को सीधा किया गया। इस दुर्घटना में 12 वर्षीय विकास पिता बाबूलाल बगाड़ा निवासी बोरखेड़ा पिपलिया की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। जबकि तीन अन्य माखन, अरुण, संजय सभी निवासी बोरखेड़ा गंभीर घायल हैं। तीनों का उज्जैन के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। नागदा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें