Popup Image
Advertisement

मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साल 2024 के लिए बैंकों के छुट्टियों (Bank Holidays 2024) की लिस्ट जारी कर दी हैं. जिसके मुताबिक, हर महीने की तरह मार्च महीने में कई दिन बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं. आपको बता दें कि RBI ने राष्ट्रीय स्तर पर बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की है. इसमें अलग-अलग राज्यों में होने वाले कई त्‍योहारों की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं.

Advertisement

अगर बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम अटका हुआ है तो मार्च में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्‍ट जरूर देख लें, क्योंकि जब बैंकों की छुट्टियां रहेगी तो आपको परेशानी हो सकती है.

आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मार्च में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. मार्च महीने में 14 दिन बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे.

Advertisement

1 मार्च 2024: चापचार कुट के अवसर पर मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे.

3 मार्च 2024: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

Advertisement

8 मार्च 2024: महाशिवरात्रि/शिवरात्रि के दिन त्रिपुरा, मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, ईटानगर, राजस्थान, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार और मेघालय को छोड़कर देश भर में बैंक बंद रहेंगे.

9 मार्च 2024: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

10 मार्च 2024: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

17 मार्च 2024: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

22 मार्च 2024: बिहार दिवस के मौके पर बिहार में बैंकों में बैंक बंद रहेंगे.

23 मार्च 2024: महीने के चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

25 मार्च 2024: होली /धुलेटी/डोल जात्रा/धुलण्डी के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

26 मार्च 2024: याओसांग दूसरा दिन/होली याओसांग को लेकर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

27 मार्च 2024: मार्च को होली के मौके पर बिहार में बैंक बंद रहेंगे.

29 मार्च 2024: गुड फ्राइडे के मौके पर त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर देश भर में बैंक बंद रहेंगे.

31 मार्च 2024: रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें