Advertisement

IPL 2024 से पहले Dhoni ने सोशल मीडिया पर लिखा..

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और IPL फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कैप्टन एमएस धोनी ने सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक दिलचस्प अपडेट किया।एम एस धोनी ने इस पोस्ट में लिखा, नए सीजन और नई भूमिका के लिए इंतजार नहीं कर सकता। बने रहें!हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह पोस्ट IPL से जुड़ी हुई है या नहीं।

Advertisement

डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-2024 के मौजूदा सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चेपॉक स्टेडियम में शनिवार को फ्रेंचाइजी का ट्रेनिंग कैंप शुरू हो गया है। तेज गेंदबाज दीपक चाहर सहित आधा दर्जन प्लेयर्स इस कैंप का हिस्सा हैं, जबकि ऋतुराज गायकवाड चेन्नई पहुंच चुके हैं।

हालांकि, धोनी के पहुंचने की पुष्टि नहीं हो सकी है। धोनी कुछ दिन पहले जामनगर में साक्षी के साथ मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में देखा गया था।IPL का मौजूदा सीजन 22 मार्च से शुरू होगा। BCCI ने लीग के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्न्ई में खेला जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें