Advertisement

BJP नेता की हत्या के आरोपियों के घर चला बुलडोजर

इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या करने वाले दोनो आरोपियों के मकान नगर निगम ने तोड़ दिए है। दोनों के मकानों में अवैध निर्माण पाया गया। पुलिस ने एक दिन पहले ही आरोपियों को मंडीदीप से गिरफ्तार किया था।नगर निगम की रिमूवल गैंग पहले सुबह सात बजे मकान तोड़ने जाने वाली थी, लेकिन बाद में दोपहर का समय चुना गया।

 

Advertisement

जेसीबी और पोकलेन के साथ नगर निगम का अमला चिमनबाग पहुंचा। आरोपी पीयूष पथरोड़ के यहां तीन मंजिला मकान को तोड़ने के काम शुरू हुआ।अर्जुन भी यहीं रहता हैै। पहले तीसरी मंजिल का उपरी हिस्से तोड़ा गया। इसके बाद नीचे की मंजिलों का नक्शा बुलडोजर नेे बदल दिया।दो घंटे के बाद मकान खंडहर में तब्दील हो गया।

पीयूष ने ही मोनू पर गोली चलाई थी। हत्या के लिए 24 जून की तारीख चुनी गई थी। उस दिन मोनू क्षेत्र में रैली निकालने वाला था। हत्या के बाद 24 जून को नगर निगम ने मकान पर नोटिस चिपकाया था। मोनू के समर्थकों ने पीयूष के मकान में आग लगा दी थी और उसकी रील भी सोशल मीडिया पर चलाई थी।

Advertisement

हत्या के बाद आरोपियों के परिजन भी घर छोड़कर भाग गए थे। जब मकान तोड़ा जा रहा था तो आरोपियों के कुछ रिश्तेदार भी मौके पर आए थेे,लेकिन भीड़ के कारण वे उल्टे पैर लौटने को मजबूर हो गए। क्षेत्र में मकान तोड़े जाने से पहले भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शाम तक पूरा मकान नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें