Advertisement

हाईवे पर देर रात सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत

नागदा। स्टेट हाइवे उज्जैन-जावरा पर नागदा में बायपास पर होटल रंगोली व पंप के मध्य सोमवार रात 2 बजे हुई सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता व व्यापारी गंगाराम (६२) पिता हीरालाल चौहान सोमवार शाम नागदा से रतलाम जिले के बांगरोद गांव में स्थित खाटूश्याम मंदिर पर दर्शन करने गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

वहां से वह रात 10 बजे समीप के गांव में रह रही अपनी बेटी से मिलने चले गए। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि गंगाराम कार में अकेले थे, पेड़ से टकराने से दुर्घटना हुई।

Advertisement

गंगाराम घर पहुुंचने ही वाले थे कि उनके घर से लगभग 500 मीटर दूरी पर ही उनकी कार दुर्घटना का शिकार हुई और उनकी मौत हो गई। गंगाराम का पीएम सुबह 11 बजे शासकीय अस्पताल नागदा में हुआ। गंगाराम भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे।

Advertisement

Related Articles

Write a review