Advertisement

हनुमान मंदिर से लौट रहे फाइनेंस कर्मी से चाकू की नोंक पर लूट

बाइक सवार तीन बदमाशों ने छीने 14 हजार और मोबाइल

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। ढाबारोड स्थित गेबी हनुमान मंदिर में दर्शन कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ दारू गोदाम मार्ग पर दिनदहाड़े लूट की घटना हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की तलाश कर रही है। ग्राम चंदेसरा निवासी सौदान प्रजापत बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है।

वह 13 जून को ढाबारोड स्थित गेबी हनुमान मंदिर दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद जब वह ढांचाभवन मार्ग होते हुए मक्सीरोड की ओर जा रहा था, तभी प्रीतिनगर दारू गोदाम मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने सौदान को चाकू दिखाकर डराया और उसके पास रखे 14 हजार रुपए नकद तथा मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।

Advertisement

चिमनगंज पुलिस प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों के सुराग तलाश रही है। फिलहाल रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इनके विशलेषण के बाद ही सही स्थिति का पता चलेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें