Popup Image
Advertisement

सुबह घर में दिखा खौफनाक मंजर, पत्नी और बेटे के बीच मृत मिला युवक

उज्जैन जिले के उन्हेल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव उसके ही घर में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना बेड़ावन रोड स्थित नागराज मंदिर के पीछे की बताई जा रही है।

Advertisement

मृतक की पहचान 35 वर्षीय विक्रम लोहार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपने घर में मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि शव पर गंभीर चोटों के निशान हैं। विशेष रूप से सिर और पैर पर गहरी चोटें मिलने से हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही नागदा सीएसपी, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

 पत्नी और बेटा थे उसी कमरे में

जानकारी के अनुसार घटना के समय विक्रम अपनी पत्नी और बेटे के साथ कमरे में सो रहा था। वहीं घर के दूसरे कमरे में उसके पिता मौजूद थे। रात में हुई इस वारदात की भनक किसी को नहीं लगी। सुबह जब मामला सामने आया तो परिवार और आसपास के लोग भी हैरान रह गए।

Advertisement

पुलिस को कई पहलुओं पर शक

पुलिस ने मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं बेटे से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और वारदात के घटनाक्रम को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी संभावित एंगल पर काम कर रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें