Popup Image
Advertisement

संसद में सीढ़ियों से गिरे BJP सांसद ,सिर में चोट लगी

ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी संसद की सीढ़ियों से गिर गए। उनके सिर पर चोट लग गई और उन्हें व्हीलचेयर पर ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया। सारंगी ने आरोप लगाया कि वे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की धक्का-मुक्की की वजह से गिरे थे।

Advertisement

सारंगी ने कहा कि राहुल ने किसी सांसद को धक्का दिया। वह सांसद उनके ऊपर गिर गया, जिससे उन्हें चोट लगी। सारंगी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है।भाजपा सांसद पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सारंगी को देखने अस्पताल पहुंचे हैं। फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को भी चोट आई है, उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें धमकाया है और संसद के मकर द्वार पर उनके जमावड़े की वजह से उन्हें संसद के अंदर जाने में भी परेशानी हुई।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने राहुल और प्रियंका के साथ धक्का-मुक्की की। इस बीच राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें