Advertisement

ब्लश जूस जो स्किन के लिए है जादुई

चेहरे पर गुलाबों जैसा निखार पाने के लिए आप अपनी डाइट में एक खास जूस को एड कर सकते हैं। मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर एक स्पेशल जूस के बारे में बताया है, जिसे पीने से आपके चेहरे पर रोजी ग्लो आ सकता है।

Advertisement

हर कोई निखरती और क्लियर स्किन की ख्वाहिश रखता है। न केवल ख्वाहिश ही रखता है बल्कि क्लियर और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लाखों कोशिशें भी करता है। लेकिन त्वचा को अंदर से निखारने और दाग-धब्बों रहित बनाने के लिए अच्छी डाइट का होना बेहद जरूरी है।

क्योंकि आप जो खाते हैं उसका असर केवल शरीर के अंगों ही नहीं बल्कि स्किन पर भी पड़ता है। इसलिए एक्सपर्ट्स त्वचा को केवल बाहर से ही ही नहीं बल्कि अंदर से भी हाइड्रेट रखने की सलाह देते हैं। इसके अलावा कुछ फूड आइटम्स और जूस भी होते हैं, जो स्किन के लिए अमेजिंग तरीके से काम करते हैं।

Advertisement

क्या है ब्लश जूस?
ब्लश जूस स्किन के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आंवला, चुकंदर और गाजर का इस्तेमाल होता है। ये तीनों ही चीजें स्किन के लिए सुपर फूड से कम नहीं हैं।

क्या हैं फायदे
ब्लश जूस को डाइट में एड करने के कई सारे फायदे आपको मिल सकते हैं

Advertisement

स्किन होगी ब्राइट-  इसमें शामिल आंवला विटामिन सी का अच्छा सोर्स होता है, जो कोलेजन को बूस्ट करने और स्किन को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

नेचुरल ग्लो- इसके अलावा इस जूस में गाजर होता है, जो बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है। यह स्किन पर नेचुरल ग्लो एड करने में मदद कर सकता है।

चुकंदर- यह खून को साफ करता है और गुलाबी गाल देता है।

कैसे बनता है यह जूस

इस जूस को बनाने के लिए एक आंवला, आधा चुकंदर और एक गाजर चाहिए होता है। सबसे पहले सारे इंग्रीडिएंट्स को छोटे-छोटे पीस में काट लें। इसके बाद पानी के साथ ब्लेंड करके एक स्मूदी जैसा मिश्रण तैयार कर लें। अब इसे छानकर एक गिलास में डालें। इसे फ्रेश सर्व करें और नेचुरली ग्लो करें।

पीने का सबसे अच्छा समय
सुबह खाली पेट- अधिकतम अब्जॉर्पशन और डिटॉक्स लाभों के लिए। मिडडे ग्लो बूस्ट- ताजा स्किन-हाइड्रेटिंग ड्रिंक के रूप में।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें