Advertisement

कार में बेचने ले जा रहे थे शराब, दो पकड़ाए

उज्जैन। बडऩगर पुलिस ने कार में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से शराब ले जा रहे नशे के दो सौदागरों को पकड़ा है। इनके पास से 72 बल्क लीटर शराब और कार जब्त की है जिसकी कुल कीमत 5 लाख रुपए है।

 

Advertisement

एसआई एवं जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह गरवाल ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार में अवैध शराब लेकर दो लोग जा रहे हैं। इसके बाद घेराबंदी कर भोमलवास रोड पर कार को रोका तो उसमें से देशी प्लेन शराब 7 पेटी, देशी मसाला 1 पेटी और बीयर की 23 केन मिली। इस तरह कुल 72 बल्क लीटर शराब और कार जब्त की गई।

जिसकी कुल कीमत 5 लाख रुपए है। पूछताछ में कार सवार आरोपियों ने अपने नाम शिवा सिंह राठौर और सोनू शाह निवासी ग्राम लुहाना, बडऩगर बताया। उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दोनों को मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा ताकि उनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Advertisement

नागझिरी पुलिस ने भी पकड़ी शराब

इसी तरह नागझिरी पुलिस ने नर्मदा वाटिका के सामने त्रिवेणी विहार चौराहे से स्विफ्ट कार में शराब लेकर जा रहे सोनू पिता अशोक सोलंकी निवासी उर्दूपुरा (जीवाजीगंज) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ६४३२० रुपए की ५४ बल्क लीटर अंग्रेजी शराब और कार जब्त की है। पूछताछ में उसने बताया कि वह देवास से शराब लेकर आया था। यहां किसे शराब देने जा रहा है, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें