Advertisement

CM शिवराज उज्जैन पहुंचे, महाकाल लोक के सेकेंड फेज का प्लान देखा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार दोपहर उज्जैन आए। कालिदास संस्कृत अकादमी में उन्होंने ‘श्री महाकाल लोक’ लोकार्पण उपसमिति के संयोजकों से चर्चा की।

Advertisement

श्री महाकाल लोक की देखरेख की व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव लिए। संतों और संयोजकों का अभूतपूर्व सहयोग के लिए आभार माना। कहा कि श्री महाकाल लोक का संचालन पवित्रता और श्रद्धा भाव से किया जाएगा। श्री महाकाल लोक श्रद्धा का केंद्र है, यूं ही फालतू घूमने फिरने की जगह नहीं।

सस्ती आवासीय और भोजन सुविधा मिलेगी तो यहां पर्यटन बढ़ेगा। श्री महाकाल लोक में इस साल दीपावली पर एक दीया अवश्य लगाएं, ताकि महाकाल लोक दीपमालाओं से जगमगा जाए।

Advertisement

हमेशा सकारात्मकता का भाव बनाए रखें। अगले वर्ष भी महाशिवरात्रि और गुड़ी पड़वा का पर्व हर्षोल्लास मनाया जाएगा। अंत में उन्होंने संतों और संयोजकों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल लोक के द्वितीय चरण की परियोजना के अंतर्गत मेघदूत वन का भूमि पूजन किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें