सीएम डॉ. यादव ने किया 129 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार दोपहर नानाखेड़ा स्टेडियम में नगर निगम के 123.93 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और 5.43 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया ।

कार्यक्रम में उत्कर्ष पोर्टल और प्रोजेक्ट स्वाध्याय (कोडिंग फॉर ऑल) का शुभारंभ भी किया । एमपीआइडीसी द्वारा तैयार इस पोर्टल पर शहर के उद्योगों की विस्तृत जानकारी के साथ-साथ खाली पदों का विवरण भी उपलब्ध रहेगा। इससे उज्जैन के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार खोजने में बड़ी मदद मिलेगी।
इनका भूमिपूजन
सडक़ चौड़ीकरण- गाड़ी अड्डा से रणकेश्वर महादेव मार्ग (38.38 करोड़), सांदीपनि चौराहे से उद्यन मार्ग, ढांचा भवन से एमआर-5 प्रमुख हैं। हनुमान नाका से हरिफाटक, नीलगंगा से हरिफाटक और नानाखेड़ा से शांति पैलेस मार्ग का भी कायाकल्प होगा।कपिला गोशाला का 9.50 करोड़ से विकास किया जाएगा। कानीपुरा में 3.47 करोड़ से नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा।
इनका होगा लोकार्पण
फाजलपुरा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स- 5.43 करोड़ की लागत से नवनिर्मित परिसर का उद्घाटन।
कोडिंग फॉर ऑल- प्रोजेक्ट स्वाध्याय के जरिए तकनीकी शिक्षा का विस्तार।









