Advertisement

सीएम का उज्जैन दौरा : बच्चों का दुलारा, हैंड शेक किया, निर्माण कार्य देखें और भूमिपूजन भी किया

उज्जैन। सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आधा दिन उज्जैन में बिताया। उनका यह समय भी काफी व्यस्त भरा रहा। उन्होंने निर्माण कार्य देखें, इस दौरान बच्चों को दुलारा, उनसे हैंड शेक किया और भूमिपूजन भी किया।

Advertisement

फ्रीगंज तपागच्छ उपाश्रय में बनेगा श्री मणिभद्रवीर का मंदिर

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ श्रीसंघ एवं उपाश्रय ट्रस्ट के फ्रीगंज स्थित उपाश्रय का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। ट्रस्ट अध्यक्ष संजय नाहर के आमंत्रण पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने श्री शीतलनाथ मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने निर्माण स्थल पर डोम में अस्थायी आराधना स्थल पर निर्मित मंदिर में पिलसोद की जोत प्रज्वलित की। मक्सी के विधिकारक व संगीतकार हेमंत जैन ने पूजन विधि कराई। मुख्यमंत्री का विशिष्ट बहुमान किया गया।

Advertisement

अतिथि उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, निगम सभापति कलावती यादव, यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल उपस्थित थे। श्रीसंघ की ओर से सचिव सुरेश जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। नाहर ने बताया कि भूमि पर तीन धाम एक मुकाम की तर्ज पर श्री मणिभद्रवीर के तीनों स्वरूपों का मंदिर और उपाश्रय बनाया जाएगा।

शहरवासियों को दिया धन्यवाद

Advertisement

मुख्यमंत्री ने रविवार को सिंहस्थ महापर्व के लिए उज्जैन शहर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का पैदल निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने नीलगंगा से केटीएम गैल इंडिया चौराहा तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति एवं समय-सीमा की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मार्ग में स्थानीय रहवासियों से भी बातचीत की । लोगों ने पुष्प वर्षा कर सीएम का स्वागत किया। सीएम ने बच्चों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। स्थानीय नागरिकों के शहर के विकास के लिए दिए जा रहे सहयोग की सीएम ने सराहना की। सीएम ने इंदौर रोड पर चल रहे आईटी पार्क का मुआयना भी किया। उन्हें बताया गया कि आईटी पार्क का काम तेजी से चल रहा है। 2.16हेक्टेयर में बन रहे पार्क को दो फेज में बनाया जा रहा है। इसमें बड़ी आईटी कंपनियों के लिए जगह रखी गई है। पीएम एकता मॉल और महाकाल भक्त निवास प्रोजेक्ट की जानकारी भी ली। अफसरों ने बताया कि एकता मॉल का 50 फीसदी काम हो चुका है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार के 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल से किया संवाद

उज्जैन की ऐतिहासिक विरासत व सांस्कृतिक वैभव से रूबरू होंगे इन्फ्लुएंसर

सीएम ने रविवार को देवास रोड स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस में बिहार से उज्जैन आए 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवा इन्फ्लुएंसरों से उज्जैन की प्राचीन ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विषयों पर संवाद करते हुए उनसे सवाल भी किए तथा विभिन्न महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों और स्थलों की जानकारी दी।

डॉ. यादव ने इन्फ्लुएंसर दल को निर्माणाधीन वीर भारत संग्रहालय, सर्व उद्यान, महाकाल महलोक सहित सिंहस्थ 2028 के लिए चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। वीर भारत संग्रहालय में प्राचीन काल से लेकर आधुनिक भारत तक के महान नायकों की गौरवगाथाओं को एक साथ देखने और समझने का अवसर मिलेगा।

संग्रहालय में भारत की समृद्ध ऐतिहासिक परंपरा, वैदिक काल, रामायण एवं महाभारत युग, विक्रमादित्य काल से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक की महत्वपूर्ण घटनाओं योगदान को समग्र रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इन्फ्लुएंसरों बाद में उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली। वे कान्ह डक्ट प्रोजेक्ट सहित कई अन्य निर्माण कार्य देखने पहुंचे। इस दौरान अफसरों ने उन्हें बताया कि किस तरह सिंहस्थ के लिए उज्जैन का विकास किया जा रहा है। ३५ हजार करोड़ की योजनाएं जमीन पर उतर रही हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें