CNG भरवाने से पहले जान लें ये खबर, बढ़ गया रेट

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के मुताबिक, CNG के दाम में 3.89 रुपए प्रति किलो की वृद्धि की गई है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।
Advertisement
इसके बाद दिल्ली में CNG की कीमत 83.09 रुपए से बढ़कर 86.98 रुपए प्रति किलो हो गई है। इस साल CNG के दाम में यह पांचवीं बढ़ोतरी है।
लगातार हो रही कीमतों में वृद्धि से दिल्ली-एनसीआर में CNG वाहनों से सफर करने वाले लोगों के बजट पर एक बार फिर असर पड़ने की संभावना है। बढ़ी हुई कीमतों का असर ऑटो, टैक्सी और अन्य CNG आधारित परिवहन सेवाओं पर भी पड़ सकता है।
Advertisement









