Advertisement

CNG की कीमतों पर फिर हुई बढ़ोतरी

संघनित प्राकृतिक गैस (CNG) के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज हुई है. मंगलवार की राजधानी दिल्ली में सुबह 6 बजे से 2 रुपये प्रति किलो दाम बढ़ गए. पिछले दो सप्ताह में यह चौथी बार दाम बढ़े हैं और अब तक यह ईंधन कुल 6 रुपये प्रति किलो महंगा हो चुका है. अब दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये हो गई है. पश्चिम एशिया के संकट के चलते ईंधन के दामों में लगातार तेजी दर्ज हो रही है और अब भारत में भी इसका असर देखा जा रहा है.

Advertisement

15 मई से अब तक चौथी बार दामों में उछाल

28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के ईरान के साथ छिड़े इस युद्ध के बाद से कच्चे तेल की सप्लाई और कीमतों पर प्रभाव पड़ना शुरू हुआ था. भारत मई महीने के मध्य तक कीमतों पर नियंत्रण जारी था, तब सिर्फ रसोई गैस के दाम और सप्लाई पर ही प्रभाव दिखा था. लेकिन 15 मई के बाद से तेल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम भी बढ़ाना शुरू कर दिए.

Advertisement

अब तक कुल ₹6/- kg महंगी हुई CNG

मंगलवार (26 मई) से पहले CNG की कीमतों में 15 मई, 18 मई और 23 मई को भी उछाल दर्ज किया गया था, तब यह बढ़ोतरी क्रमश: 2 रुपये, 1 रुपये और 1 रुपये की गई गई थी. इस तरह अब तक कुल 6 रुपये प्रतिकिलो की दर से यह ईंधन महंगा हो गया है.

Advertisement

अमेरिका-ईरान तनाव और रुपये की कमजोरी के चलते बढ़ रहे दाम

कीमतों में इस वृद्धि का कारण पश्चिम एशिया में लगातार चल रहे तनाव के चलते इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल, गैस की सप्लाई पर पड़ रहे असर और बढ़ रही कीमतों के चलते हो रहा है. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अपने नियंत्रण में रखा हुआ है, जिससे वहां से इस ईंधन की सप्लाई सामान्य नहीं हो पा रही है. भारत को दुनिया में दूसरी जगहों से तेल आयात करना पड़ रहा है, जिससे ईंधन की ढुलाई का खर्च भी बढ़ रहा है. इसके अलावा रुपये का लगताार कमजोर होने से भी दामों पर दबाव था.

पेट्रोल-डीजल भी हुए महंगे

15 मई के बाद से देश में CNG के अलावा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी उछाल हुआ है. दिल्ली में अब पेट्रोल 100 रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है. यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल भी अब 95.20 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें