सागर गेरे रेस्टोरेंट के वेज चीज सेंडविच में निकला कॉकरोच

कस्टमर ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ खाद्य विभाग को शिकायत की खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नानाखेड़ा स्टेडियम के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट के सेंडविच में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया। मामले में कस्टमर ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ खाद्य विभाग को शिकायत की जिसके बाद खाद्य विभाग ने सेंडविच के सेंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा है।
View this post on InstagramAdvertisement
दरअसल, शिकायतकर्ता यश वाणी ने सोमवार को नानाखेड़ा स्टेडियम के सामने स्थित सागर गेरे रेस्टोरेंट से १३५ रुपए कीमत का वेज चीज सेंडविच ऑर्डर किया था। पार्सल को यश घर ले गए और खाना शुरू ही किया था कि मुंह में कॉकरोच आ गया। पहले लगा कि बाल है लेकिन जब देखा तो कॉकरोच था। इसके बाद यश वाणी सेंडविच लेकर सागर गेरे रेस्टोरेंट पहुंचे और रेस्टोरेंट संचालक को शिकायत की।
इस पर उन्होंने दूसरा सेंडविच देने की बात कही लेकिन यश ने इंकार कर दिया। इसके बाद यश ने खाद्य विभाग को शिकायत करते हुए सेंडविच में निकले कॉकरोच के फोटो और वीडियो भी शेयर किए। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम रेस्टोरेंट पहुंची और सेंडविच के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा है।
कई रेस्टारेंट में ऐसे ही हालात
शहर में कई नए-नए रेस्टोरेंट खुल गए हैं जहां दिनभर ग्राहकों की भीड़ रहती है। अधिकांश रेस्टोरेंट्स में खाना बनाने में सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है जिसके चलते इस तरह की चीजें सामने आती हैं। कई मामले में तो ग्राहक शिकायत नहीं करते जिससे रेस्टोरेंट संचालक के हौसले बढ़ जाते हैं। इसके अलावा खाद्य विभाग भी ऐसी शिकायतें सामने आने के बाद ही कार्यवाही करता है, जबकि विभाग को सालभर चैकिंग अभियान चलाना चाहिए।
नोटिस जारी कर रहे
सेंडविच का सेंपल लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया है। सागर गेरे रेस्टोरेंट में जो छोटी-मोटी कमियों हैं उसे लेकर इम्पूवमेंट नोटिस जारी कर रहे हैं।
– बीएस देवलिया, फूड इंस्पेक्टर









