Advertisement

महाकाल लोक में रेस्टोरेंट संचालकों के बीच विवाद, वीडियो हुआ वायरल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल लोक के पास दो रेस्टोरेंट संचालकों के बीच ग्राहक बुलाने को लेकर विवाद हो गया जिसमें एक ने दूसरे पर हमला कर दिया। यह घटना 2 जुलाई की बताई जा रही है जिसका ३८ सेकंड का वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

दरअसल, जयसिंहपुरा क्षेत्र में रहने वाले शुभम जैन त्रिवेणी संग्रहालय के सामने आदिनाथ रेस्टोरेंट चलाते हैं। उन्होंने महाकाल पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि 2 जुलाई को पिता अमृतलाल जैन और घर की महिला रेस्टोरेंट पर बैठे थे। इस दौरान पास में ही अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट संचालित करने वाला छोटू आया और पिता को धमकाते हुए कहने लगा कि आप लोग मेरे ग्राहक अपने यहां बुलाते हो।

मैंने उसे समझाया तो वह गालीगलौच करते हुए मारपीट करने लगा। इस बीच उसका भाई पलक और अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में काम करने वाला नितिन भी आ गया। पलक ने मुझ पर कुर्सी उठाकर हमला किया जिससे चेहरे और हाथ पर चोट लगी है। शुभम जैन ने महाकाल थाने में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

Advertisement

Related Articles

Write a review