Advertisement

CORONA : इस राज्य में बिगड़े हालात, फिर लगा टोटल लॉकडाउन

केरल में कोरोना संक्रमण के हालत फिर से बेकाबू होने के कारण राज्य सरकार ने एक बार फिर टोटल लॉकडाउन लगाने के फैसला लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बढ़ते संक्रमण के कारण केरल सरकार की चिंता बढ़ गई है। राज्य सरकार ने केरल में दो दिनों का पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है। केरल में 31 जुलाई से 1 अगस्त टोटल लॉकडाउन लगेगा। केरल में बीते 20 दिनों में सबसे ज्यादा केस बीते 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं।

 

Advertisement

देशभर में आ रहे कुल केस में से 50 फीसदी केस अकेले केरल से ही निकल रहे हैं। इसी कारण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। देश के अन्य राज्यों से भले ही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर खत्म हो गई हो, लेकिन केरल और उत्तर पूर्वी राज्यों से अभी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर गई नहीं है। केरल, महाराष्ट्र और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों से कोरोना के ज्यादा मामले आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बुधवार को आए आंकड़ों में 80 फीसदी मामले केरल, महाराष्ट्र और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों से हैं।

केरल में मंगलवार को 22 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार भी हरकत में आ गई है। केंद्र सरकार अपनी टीम केरल भेज दी है और हर टीम में 3 से 4 सदस्य होंगे। ये टीम विशेष रूप से इस बात की जांच करेंगे कि कोविड जांच, निगरानी और नियंत्रण कार्य कैसे चल रहे हैं। इस रिपोर्ट फिर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें