महाकाल मंदिर के सामने निर्माणाधीन होटल पर चली निगम की जेसीबी

उज्जैन। नगर निगम ने मंगलवार को महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार के सामने अवैध रूप से बनाए जा रहे बहुमंजिला होटल को जमींदोज कर दिया। यह निर्माण अशोक जोशी द्वारा बिना किसी अनुमति और नक्शा पास कराए किया जा रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
नगर निगम की टीम ने दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन से पूरे निर्माण को ध्वस्त कर दिया। निगम के भवन अधिकारी दीपक शर्मा के अनुसार, जोशी को पहले भी दो बार नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके, निर्माण कार्य जारी रखा गया, जिसके बाद निगम ने सख्त कदम उठाया।
इससे पहले नगर निगम ने तीन दिन पहले ही चेतावनी नोटिस दिया था, लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य नहीं रोका गया। अंततः मंगलवार सुबह निगम की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर पूरा ढांचा गिरा दिया।









