अरविंद केजरीवाल आज तिहाड़ में सरेंडर करेंगे

नईदिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार की शाम तिहाड़ जेल में सरेंडर करेंगे। दिल्ली शराब नीति मामले में उनकी अंतरिम जमानत 1 जून को खत्म हो चुकी है। उन्हें 21 मार्च को अरेस्ट किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को चुनाव प्रचार के लिए उन्हें जमानत दी थी।

केजरीवाल ने जमानत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया है। उन्होंने आज ङ्ग पर लिखा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का बहुत बहुत आभार। दिल्ली सीएम ने बताया कि वे तिहाड़ जाने के लिए आज दोपहर 3 बजे अपने घर से निकलेंगे।
इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। फिर कनॉट प्लेस स्थित हनुमान हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। केजरीवाल हनुमान मंदिर के बाद आम आदमी पार्टी के ऑफिस जाएंगे।









