Advertisement

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

उज्जैन। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह आज उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

Advertisement

भस्म आरती में शामिल हुए रिंकू सिंह

रिंकू सिंह ने सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। रिंकू सिंह को देखने और उनके साथ फोटो लेने के लिए श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया।दर्शन के दौरान उन्होंने भगवान महाकाल की विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर की धार्मिक परंपराओं के अनुसार आरती में शामिल हुए।

Advertisement

मंदिर समिति ने किया स्वागत

भस्म आरती और दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से रिंकू सिंह का स्वागत किया गया। समिति की ओर से उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। रिंकू सिंह के उज्जैन पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद उनके प्रशंसकों में भी उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था के बीच उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें