Advertisement

उज्जैन की ओर बढ़ रहे हैं काले मेघ आज और कल भी रहेगी झमाझम

शनिवार-रविवार को बूंदाबांदी, फिर नए सिस्टम का इंतजार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बुधवार को दिनभर चले बारिश के दौर ने गर्मी से राहत दी है। दो दिनों में अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल भी झमाझम बारिश चलेगी। इसके बाद अगले दो दिन शनिवार, रविवार बूंदाबांदी होगी। इसके बाद बारिश के लिए अगले सिस्टम का इंतजार करना होगा। शहर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। कुछ समय के लिए हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भी भर गया था। वेधशाला में बुधवार को दिनभर मेें 4 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इसके साथ ही शहर में अब तक 455मिमी (1791) बारिश हो चुकी है।

आगे क्या : अगले दो दिन तेज बारिश के संकेत
मौसम विज्ञानी एचएस पांडेय भोपाल ने बताया उत्तरी मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र में बना सिस्टम पश्चिमी मध्यप्रदेश की ओर मूव कर रहा है। इन्हीं काले मेघों के कारण उज्जैन में बारिश हो रही है। उज्जैन में गुरुवार और शुक्रवार को भी तेज बारिश के संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार और शुक्रवार को गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में यदि नया सिस्टम बना तो रविवार के बाद भी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Advertisement

तापमान से मिली राहत
बीच में बारिश की लंबी खेंच के कारण गरमी और उमस का माहौल बन गया था। 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री तक पहुंच गया था जो बारिश के बाद कम होकर 21 को 28 और २२ जुलाई को 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में 4 डिग्री की कमी से लोगों में राहत है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान स्थिर है और २४ डिग्री के आसपास बना हुआ है।

वर्तमान मौसमी परिस्थितियां

Advertisement

ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भाग के ऊपर समुद्र तल से 7.6 किमी ऊंचाई तक है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पूर्व की ओर झुक रहा है।

मानसून ट्रफ बीकानेर, वनस्थली विद्यापीठ,, गुना, दमोह, पेंड्रा रोड, मेदिनीपुर से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है तथा इस चक्रवातीय परिसंचरण से होकर दक्षिण की ओर झुकते हुए समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैली है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें