Popup Image
Advertisement

ट्रैक्टर से गिरकर पहिये के नीचे आया, इलाज के दौरान हुई मौत

खेत के आसपास बना रहा था पाली तभी हुआ हादसा

Advertisement

6 बहनों का इकलौता भाई था

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। खेत के आसपास पाली बना रहे किसान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिरा और पहिये के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

मृतक का नाम शंकर पिता लक्ष्मीनारायण मंडलोई (२८) निवासी प्रेमनगर बिड़ोन, तहसील नलखेड़ा का रहने वाला था। उसके ममेरे भाई रोड सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब १०.३० बजे शंकर ट्रैक्टर चलाकर खेत के आसपास पाली बना रहा था। अचानक वह नीचे गिरा और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया जिससे गंभीर घायल हो गया।

परिजन उसे लेकर शाजापुर पहुंचे जहां से हालत गंभीर होने पर उज्जैन रैफर कर दिया। शनिवार सुबह ५ बजे परिजन उन्हें लेकर उज्जैन पहुंचे और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां शाम को इलाज के दौरान शंकर की मौत हो गई। रविवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

इकलौता भाई था… मृतक शंकर के घर में माता-पिता के अलावा ६ बहनें हैं। सभी की शादी हो चुकी है। वह उनका इकलौता भाई था और घर में सबसे छोटा था।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें