फर्जी डॉक्टर का अस्पताल तोडऩे की मांग, झोन कार्यालय पर किया प्रदर्शन

उज्जैन। प्रसूता महिला की मौत के मामले में आरोपी कथित डॉ. तैय्यबा शेख के खिलाफ मंगलवार दोपहर 12 बजे से नगर निगम के गोपालपुरा स्थित झोन 5 के ऑफिस के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। वे तैय्यबा का मकान और अस्पताल तोडऩे की मांग कर रहे थे। मौके पर माधवनगर थाना प्रभारी राकेश भारती पहुंचे।

Advertisement
लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि मयूर नगर में तैय्यबा शेख आशीर्वाद हॉस्पिटल का संचालन करती थी। शेख के पास चिकित्सा डिग्री नहीं है। उसके उपचार से एक महिला की मौत हो चुकी है। जांच में यह साबित हो चुका है। ऐसे में तैय्यबा के अस्पताल की बिल्डिंग को जमींदोज करना जरूरी है ताकि अन्य लोगे उसके शिकार न बने। प्रदर्शन करीब १ घंटे तक चला।
Advertisement









