Dhurandhar 2 OTT रिलीज: ‘रॉ और अनदेखा’ को घर बैठे कब देख पाएंगे? Jio Hotstar ने बताई डेट

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज को लेकर पिछले काफी समय से सस्पेंस बना हुआ था, जिस पर से अब आखिरकार पर्दा उठ गया है। जो सिनेमाप्रेमी आदित्य दर की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को थिएटर्स में देखने से चूक गए थे, वे इसके ओटीटी प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इससे पहले मेकर्स ने एक अदालती मामले के दौरान संकेत दिया था कि फिल्म को मिड-मई यानी 15 मई के आसपास ओटीटी पर उतारा जा सकता है।
वादे के मुताबिक, फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम तो कर दिया गया है, लेकिन यहाँ एक पेंच है—यह प्रीमियर सिर्फ इंटरनेशनल ऑडियंस (विदेशी दर्शकों) के लिए ही है। इसका मतलब यह है कि भारतीय दर्शक फिलहाल इसे नेटफ्लिक्स पर नहीं देख पाएंगे।
लेकिन इसी बीच भारतीय फैंस की निराशा को दूर करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘जियो हॉटस्टार’ ने देश के दर्शकों के लिए ‘धुरंधर 2’ के भव्य प्रीमियर की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है और मेकर्स दर्शकों को एक बहुत ही खास सरप्राइज भी देने जा रहे हैं। आप इसे कब और कहाँ देख सकते हैं, आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल:
18 मार्च को पेड प्रिव्यू के साथ शुरू हुआ था ‘धुरंधर 2’ का सफर
‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में वैसे तो 19 मार्च 2026 को दस्तक दी थी, लेकिन मेकर्स ने इसके एक दिन पहले यानी 18 मार्च से ही इसके पेड प्रिव्यू शोज शुरू कर दिए थे। उसी दिन से लेकर आज तक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार नोट छाप रही है और कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है।
आदित्य दर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के लीड रोल के साथ-साथ संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और गौरव गेरा जैसे दमदार कलाकारों की फौज नजर आई है, और हर किसी ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। पिछले करीब दो महीने से बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से पैर जमाए रखने के बाद, ‘धुरंधर 2’ अब थिएटर्स के बाद ओटीटी की दुनिया में भी गदर मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
भारत में कब और कहाँ देख सकेंगे ‘धुरंधर 2’ का अनकट ‘रॉ और अनदेखा’ रूप?
‘धुरंधर 2’ का ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर 4 जून को शाम 7 बजे से होने जा रहा है, जिसकी आधिकारिक घोषणा ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कर दी है। इस रिलीज की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि दर्शकों को फिल्म का ‘रॉ और अनदेखा’ (Uncut) वर्जन देखने को मिलेगा। यानी फैंस अब घर बैठे फिल्म के उन दृश्यों का भी आनंद ले सकेंगे, जिन्हें सेंसर या टाइम लिमिट के कारण थिएटर्स में नहीं दिखाया गया था। इस लिहाज से दर्शकों के लिए ‘धुरंधर 2’ के कई ऐसे सस्पेंस और एक्शन सीन्स देखने का मौका मिलेगा, जो अब तक दुनिया के सामने नहीं आए हैं।
“आंधी बनके जो आ रहा है, उसे धुरंधर कहते हैं”
इस धमाकेदार ओटीटी रिलीज का ऐलान करने के लिए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ का एक बेहद दमदार और धांसू प्रोमो शेयर किया है, जिसने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है। प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “आंधी बनके जो आ रहा है, उसे धुरंधर कहते हैं। देखिए ‘धुरंधर: द रिवेंज’, रॉ और अनदेखा। 4 जून शाम 7 बजे से ग्रैंड डिजिटल प्रीमियर।” इसके बाद, 5 जून से यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर सभी यूज़र्स के लिए रेगुलर स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह उपलब्ध करा दी जाएगी।
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 57 दिनों में की ताबड़तोड़ कमाई
अगर ‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो इस फिल्म ने थिएटर्स में अपने 57 दिनों के सफर में देश भर के अंदर 1,369.84 रूपये करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन और 1,144.56 रूपये करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।
घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है; ओवरसीज मार्केट से इस फिल्म ने अब तक 426.67 रूपये करोड़ की शानदार कमाई बटोरी है। इसी के साथ, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1,796.51 रूपये करोड़ के जादुई आंकड़े तक पहुँच चुका है।

