Advertisement

ईंट भट्टे पर विवाद, एक ही परिवार के पांच लोगों से जमकर मारपीट

चरक अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक ईंट भट्टा संचालक और उसके साथियों ने अपने यहां काम करने वाले मजदूर और उसके परिवार के लोगों को जमकर पीटा। इसमें पांच लोग घायल हो गए जिन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायल शंकरलाल पिता गणपतलाल अहिरवार (50) निवासी दुपाड़ा (शाजापुर) ने बताया कि वह उंडासा के पास एक ईंट भट्टे पर काम करता है। उसके साथ पत्नी प्रेमबाई, बेटा राहुल और जितेंद्र और भाई जगदीश अहिरवार भी रहते थे। भट्टे पर काम करने वाले मजदूर अशोक सहित चार अन्य बेटे राहुल को अपने साथ रखकर गलत शिक्षा देते हैं।

Advertisement

सोमवार को जब मैंने उन्हें राहुल को साथ रखने से मना किया तो वह नाराज हो गए और रात करीब 10 बजे ईंटा भट्टा संचालक नंदकिशोर प्रजापत को फोन कर मौके पर बुलाया और बाद में नंदकिशोर प्रजापत, अशोक और तीन अन्य लोगों ने मेरे और मेरी पत्नी, दोनों बेटों और भाई के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में शंकरलाल अहिरवार और उनकी पत्नी प्रेमबाई का सिर फूट गया। राहुल, जितेंद्र और जगदीश को भी चोट आई । इसके बाद तत्काल सभी को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। चिमनगंज थाना पुलिस ने मामले में जीवन, सजन और रवि वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। अभी तीनों गिरफ्त से दूर हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें