Advertisement

फोन की बैटरी जल्दी खत्म होती है? इन आसान टिप्स से बढ़ाएं बैटरी लाइफ

आज के समय में हमारा काफी समय स्मार्टफोन के साथ बीतता है। ऑफिस की मीटिंग, कॉल, WhatsApp, सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग और मनोरंजन जैसे कई काम फोन से ही होते हैं। ऐसे में फोन की बैटरी जल्दी खत्म होना आम बात है। अगर आपका फोन भी बार-बार चार्ज करना पड़ता है, तो कुछ आसान आदतें बदलकर आप बैटरी को लंबे समय तक चला सकते हैं। जैसे:

Advertisement

1.ब्लूटूथ और लोकेशन बंद रखें

GPS और ब्लूटूथ जरूरत से ज्यादा बैटरी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप लोकेशन या ब्लूटूथ का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो इन्हें बंद कर दें। इससे बैटरी की खपत कम होगी।

Advertisement

2.Always On Display बंद करें

Always On Display फीचर फोन की स्क्रीन को लगातार एक्टिव रखता है, जिससे बैटरी खर्च होती रहती है। अगर इसकी जरूरत नहीं है, तो फोन की सेटिंग्स में जाकर इसे बंद कर दें।

Advertisement

3.बैटरी 20% होने पर चार्ज करें

फोन की बैटरी पूरी तरह खत्म होने का इंतजार न करें। कोशिश करें कि बैटरी करीब 20% रह जाए तो फोन को चार्ज कर लें। जरूरत पड़ने पर अच्छा पावर बैंक भी साथ रख सकते हैं।

4.फोन को रातभर चार्जिंग पर न छोड़ें

कई लोग सोते समय फोन चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं। हालांकि आधुनिक फोन चार्जिंग को मैनेज करते हैं, फिर भी फोन को लंबे समय तक चार्जर पर लगाए रखना और खासकर गर्म होने देना बैटरी की सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

5.बैकग्राउंड ऐप्स पर रखें नजर

कई ऐप्स बंद करने के बाद भी बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और बैटरी खर्च करते हैं। जिन ऐप्स की जरूरत नहीं है, उन्हें बंद करें और जरूरी न होने पर बैकग्राउंड गतिविधि को सीमित रखें।

6.लाइव वॉलपेपर से बचें

लाइव वॉलपेपर देखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन वे लगातार स्क्रीन और प्रोसेसिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैटरी बचाने के लिए साधारण वॉलपेपर का इस्तेमाल बेहतर विकल्प हो सकता है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप फोन की बैटरी को ज्यादा देर तक चला सकते हैं और बार-बार चार्ज करने की परेशानी से भी बच सकते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें