डॉ. मेहता खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तकनीकी अधिकारी नियुक्त

उज्जैन। खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग बिहार की अगुवाई में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मलखंब चैंपियनशिप के संचालन के लिए वाणिज्य अध्ययनशाला, विक्रम विश्व विद्यालय के डॉ. आशीष मेहता को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया। डॉ. रुचिका खंडेलवाल ने बताया कि चैंपियनशिप बिहार के गया जिले में 5 मई से 8 मई तक आयोजित की जाएगी।

जनदर्शन यात्रा में सर्व समाज को जोड़ा
उज्जैन। उज्जैन कायस्थ समाज ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस गंगा सप्तमी पर एक अनूठा प्रयास किया जिसमें भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा में सम्मिलित होने के लिए सर्व समाज को जोड़ा गया है। रविवार को शाम 5 बजे ग्रांड होटल फ्रीगंज से भगवान श्री चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा निकलेगी। जिसमें सर्व समाज की भागीदारी का आव्हान किया है। जानकारी दिनेश श्रीवास्तव ने दी।









