Advertisement

डॉ. रूपेश खत्री बोले- अब जिंदगी में किसी की मदद नहीं करूंगा

घायल को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया और उन्हीं पर आरोप लगाया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूजउज्जैन। सडक़ पर घायल पड़े लोगों की आमजन शायद इसीलिए मदद नहीं करते क्योंकि उनके मन में यही डर रहता है कि कहीं घायल मुझे ही न फंसा दे या पुलिस परेशान न करे। जिससे आमलन डरते हैं वही घटना शहर के न्यूरो सर्जन के साथ हो गई। उन्होंने बुधवार रात सडक़ पर घायल पड़े व्यक्ति अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया था। घायल के परिजनों ने डॉक्टर पर ही आरोप लगा दिए।

यह है मामला

Advertisement

एकता नगर निवासी 48 वर्षीय जितेन्द्र पिता रामदयाल रात रात करीब 9.30 बजे दो तालाब के पास से पैदल जा रहा था। उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यहां लोगों की भीड़ लग गई। जितेन्द्र को एक कार चालक ने अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार कराया। यहां से उसके परिजन जितेन्द्र को चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है।

जितेन्द्र के परिजनों ने बताया कि वह ऋषि नगर में रहने वाली रिश्तेदार के घर से खाना खाकर पैदल घर आ रहा था। उसे डॉ. रूपेश खत्री की कार से टक्कर लगी थी। डॉ. खत्री ने अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया था। किसी अनजान व्यक्ति के मोबाइल से कॉल कर परिजनों को सूचना दी थी।

Advertisement

मानवता के नाते घायल की मदद की
इस संबंध में डॉ. रूपेश खत्री ने बताया कि मैं तो अपनी कार से गुजर रहा था। घायल को देखा तो उसकी मदद की। अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। घायल शराब के नशे में धुत्त था। उसके पैरों में गंभीर चोट थी। मैंने तो मानवता के नाते उसकी मदद की लेकिन अब जिंदगी में कभी किसी की मदद नहीं करूंगा। आमजन शायद इसी कारण घायलों की मदद नहीं करते।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें