Advertisement

चलती कार में चालक को आया हार्ट अटैक: नाले में गिरी कार, चालक की मौत, क्रेन से निकाली कार

जबलपुर। जबलपुर में बुधवार रात चलती कार में चालक को हार्ट अटैक आने से कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक बबुआ हाजी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गोहलपुर थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार हनुमानताल निवासी बबुआ हाजी कार (एमपी 20 सीबी 7666) से अमखेरा की ओर जा रहे थे। गोहलपुर से आगे बढऩे के दौरान उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय हादसा हुआ, उस दौरान सड़क पर यातायात कम था।

कार के नंबर से दी सूचना

Advertisement

गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया कि क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया। कार नंबर के आधार पर मृतक के परिजन को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को हार्ट अटैक आने के कारण कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें